UA-204538979-1

जापान की राजधानी टोक्यो में सेवा आगरा के संस्थापक गोयल दंपत्ति को मिला अवार्ड

आगरा। ताजनगरी के समाजसेवी उद्यमी दंपति मुरारी लाल गोयल एवं सुमन गोयल को जापान की राजधानी टोक्यो के होटल हिल्टन में उनकी अगुवाई में सेवा आगरा संस्था द्वारा वंचितों व जरूरतमंदों की अथक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि नैरोलैक पेंट्स द्वारा जापान में पेंट व्यापारियों की अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई थी। जिसमें भारत के 22000 में से श्रेष्ठ 300 डीलर्स को आमंत्रित किया गया। सेवा आगरा के इन संस्थापकों ने इस अवसर पर जापान में पूरे विश्व से हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ की अपील की। राहगीरों को हेलमेट भी पहनाए। यह संजोग ही है कि इधर उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा अपने प्रचार माध्यमों से जन-जन से हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने  की अपील की जा रही है। ऐसे में आगरा के दंपत्ति द्वारा जापान से दिए गए इस संदेश का महत्व और भी बढ़ जाता है।  इस समारोह में कंसाई इंडिया सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर अनुज जैन, कंसाई इंटरनेशनल के बिजनेस हेड कत्सुहिको कातो, कंसाई पेंट जापान के डायरेक्टर बाई. ताकाहाशी,  कंसाई नैरोलैक पेंट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुधीर राने और कंसाई नैरोलैक पेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट राम मल्होत्रा ने सेवा आगरा की इस मुहिम को सराहा और गोयल दंपति को नैरोलैक रत्न के अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!