UA-204538979-1

तरबूज़ गर्मी में तरोताज़ा ही नहीं करता स्वस्थ भी रखता है

आगरा। गर्मियों के मौसम में कई फल ऐसे हैं जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। न सिर्फ ये सस्ते मिलते हैं बल्कि सहज सुलभ भी होते हैं। इन फलों में मौसम की जरूरत के हिसाब से वो सभी तत्व पाए जाते हैं जिनकी कि शरीर को जरूरत होती है। इन्हीं में से एक गर्मियों का फल तरबूज न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि बहुत पौष्टिक भी होता है। एक अध्ययन के अनुसार, इस गहरे लाल रंग के फल को लाइकोपीन का राजा भी कहा जाता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी और 8 प्रतिशत शुगर पाई जाती है। यह हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। यह विटामिन ए, सी और बी-6 का सबसे बडा़ स्त्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन के कारण यह सेल को रिपेयर करके हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। तरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है, एक रिसर्च के अनुसार तरबूज इंसान का वजन कम करने, उसके आंखों, बालों और त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह इंसान को कई बीमारियों से भी बचाता है मसलन ये पेट के कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से भी बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!