UA-204538979-1

भारत में कोविड-19 के 95,735 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 44,65,863, कुल ठीक हुए 34,71,783, अभी तक हुई मौतें 75,062

ब्रज पत्रिका। कोविड-19 का प्रकोप अभी भी भारत में कम नहीं हुआ है। भारत में इसके संक्रमण की रफ़्तार में लॉक डाउन खुलने के बाद तेजी आयी है। इस वक़्त प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार भारत के 5 सबसे प्रभावित राज्यों से कुल 60 फीसदी मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 95,735 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में से 60 फीसदी योगदान केवल पांच राज्यों का है। अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश ने इस सूची में 10,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है। देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इसके साथ ही देश में 10 सितंबर तक कुल मामलों की संख्या अब 44,65,863 हो गयी है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या भी अब तक 34,71,783 हो गयी है। अभी तक हुई मौतों की संख्या 75,062 हो गयी है।

अब तक देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 है।

कुल सक्रिय मामलों में 74 फीसदी से अधिक मामले 9 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से आए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 49 फीसदी का योगदान है। महाराष्ट्र इस सूची में 2,50,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में 97,000 से अधिक  सक्रिय मामले हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,172 मौतें दर्ज की गई हैं। कल (बीते हुए कल) महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत के साथ 32 फीसदी मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद कर्नाटक से 128 तथा तमिलनाडु से 78 मौतें दर्ज की गईं। कुल मौतों में से पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 69 फीसदी मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!