UA-204538979-1

ताजनगरी के शौक़िया गायकों ने किशोर दा के नगमों को गाकर सजाई सुरमयी महफ़िल

ब्रज पत्रिका, आगरा।

अपनी दिलकश आवाज़ से करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले हरदिल अजीज गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डा.आशीष त्रिपाठी द्वारा ‘गीतांजली’ कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रांड में किया गया। जिसमें शहर के कलाकारों ने किशोर दा को स्वरांजलि दी। सर्वी इवेन्टस द्वारा सजाई गई इस अनोखी और सुरीली शाम के मुख्य सूत्रधार अजय मनचन्दा एवं सुलभ कुलश्रेष्ठ थे। उदघाटन माँ सरस्वती एवं किशोर कुमार के चित्र के आगे आगरा के मेयर श्री नवीन जैन और आगरा टूरिज़्म के उपनिदेशक श्री अमित जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया।
सर्वप्रथम यूपी टूरिज़्म के पर्यटन अधिकारी श्री प्रदीप टम्टा  ने किशोर कुमार के जीवन के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
उसके बाद दिल्ली से आये प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संगीत प्रेमी सुशील तायल ने डा. आशीष त्रिपाठी के परिचय और किशोर कुमार के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के कई किस्से सुनाए।
मेंडा. आशीष त्रिपाठी ने सबसे पहले ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ और ‘हम बेवफा’ गाकर ये संकेत दे दिया कि महफिल का आगाज ही इतना शानदार है तो अंजाम कितना धमाकेदार होगा। उनकी आवाज और अंदाज दोनों ही श्रोताओ को किशोर कुमार के नजदीक होने का अहसास कराते रहे। उनके साथ संगत पप्पू खाँ, दब्बू और रिंकू ने की। उसके बाद डा. रश्मि त्रिपाठी के साथ ‘देखा एक ख्वाब तो ये’, डा. कविता शर्मा के साथ ‘कोरा कागज था ये मन मेरा, ललिता करमचन्दानी के साथ ‘तू तू है वही दिल ने जिसे’ जैसे रोमांटिक गीत गाकर महफिल को एक नई ऊंचाई दी। किशोर दा के गानों मे जो विविधता है वो सब उन के गानों मे मौजूद थी।उसके बाद श्री त्रिपाठी ने किशोर दा के गाये हुए कई कालजयी गीत ‘ओ मांझी रे’, ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘मै हूँ झूम झूम झुमरू’, ‘दिल क्या करे जब किसी को’ गाकर अपने गुरु को सच्ची स्वरान्जलि दी। कार्यक्रम में किशोर दा के एक से बढकर एक उम्दा गीत प्रस्तुत किए गये, जिनको डा.संजीव वोहरा, उमेश शर्मा, प्रवेश भाम्भरी, राजू सक्सेना, टी.एस. राणा (ऑल सेंट्स स्कूल), मुकेश वर्मा (कार्यक्रम अधिशाषी, आकाशवाणी आगरा), डा. देवशीष सरकार, आलोक वर्मा, अनुराग किशोर, डा.विश्वकांत गुप्ता, तेज प्रकाश, संगीता कत्याल, ज्योति खुशलानी ने अपने स्वरों से सजाकर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आगरा शहर के कई गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें सुप्रसिद्ध गज़ल गायक श्री सुधीर नारायण, फिल्मी गीतकार श्री सुरेन्द्र साथी, होटल ग्राण्ड के स्वामी श्री अरुण डंग, डा. अरस्तू उपाध्याय, डा.धनेश मिश्रा, रमेश वाधवा, सुलभ सरन, डा. महेश धाकड़, डीके शर्मा, दौसा के आईपीएस प्रह्लाद किशनिया शामिल थे। अंत मे डा. रश्मि त्रिपाठी ने अतिथियों, प्रायोजकों और सुधी श्रोताओं को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!