UA-204538979-1

साहित्य संगीत संगम ने वार्षिक समारोह में किया विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों का सम्मान

साहित्य संगीत संगम का 38वां वार्षिक समारोह कैंट स्थित ग्रांड होटल के सभागार में सम्पन्न।

ब्रज पत्रिका, आगरा। कैंट स्थित ग्रांड होटल के सभागार में आयोजित एक समारोह में साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रेडियो पार्टनर डॉक्टर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 एफएम आगरा की आवाज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्य और संगीतमयी प्रस्तुतियों के बीच विभिन्न शख्शियतों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि,

“अगर 64 कलाओं का सही प्रकार से ज्ञान लिया जाए तो भारत विश्व गुरु बन सकता है।”

🌺 श्री श्याम लाल वर्मा स्मृति गद्य साधना सम्मान
दिनेश पाठक शशि (मथुरा ) के कहानी संग्रह ‘निरीह’ को मिला।
🌺 डॉ. नारायण स्वरूप एवं उमारानी स्मृति काव्य साधना सम्मान प्रमोद द्विवेदी प्रमोद (लखनऊ ) के गीत संग्रह ‘थोड़ी-आग थोड़ा पानी’ को मिला।
🌺 डॉ. शशि गोयल प्रदत्त समानान्तर बाल साहित्य साधना सम्मान सुशीला शर्मा जयपुर के बाल कहानी संग्रह ‘हौसले की उड़ान’ को मिला।


💎 के.एम. शर्मा एवं शांति देवी स्मृति साधना सम्मान नृत्य के क्षेत्र में लता शर्मा को मिला।
💎कपिल बैजल स्मृति साधना सम्मान गायन के क्षेत्र में डॉ. रवि भटनागर को मिला।
💎 डॉक्टर बी. डी. राजोरिया स्मृति साधना सम्मान वादन के क्षेत्र में परमानंद को मिला।
💎 नर्मदा देवी स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान मथुरा की प्रोफेसर मोनिका को मिला।
💎 रोशनलाल गुप्त करुणेश स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान पत्रकार संजय तिवारी को मिला।
💎 द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान कवि अरुण कुमार सिंह (फाइनेंस ऑफीसर-डॉ. बी. आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा। ) को मिला।
💎 रणजीत राय डंग स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान तरुण श्रीवास्तव (सामुदायिक रेडियो, डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा) को मिला।
💎 हर प्रसाद भार्गव स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान अनिल जैन (नाट्यकर्मी) को मिला।
💎 सुरेश बाबू स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान ग्रीन मैन ऑफ आगरा चंद्रशेखर शर्मा को मिला।
💎 रघुनंदन सिंह चौहान स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान आर.के. पाल को मिला।
💎 इंस्टीट्यूट आफ योगा एंड नेचरोपैथी प्रदत प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान दिल्ली के राम कुमार बरौनियां को मिला।
💎 शिरोमणि बंधु स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान डॉक्टर रूपक सक्सेना को मिला।
💎 बालकृष्ण स्मृति प्रतिभा प्रशस्ति सम्मान विजयलक्ष्मी शर्मा को प्रदान किया गया।
💎 के. एम. शर्मा एवं शांति देवी स्मृति प्रेरक व्यक्तित्व सम्मान से योगाचार्य डॉक्टर एस. के. शुक्ला को सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. शशि गोयल के शिशु के संगीतबद्ध एनिमेटेड गीतों का लोकार्पण एवं उन्हें स्वर देने वाले सुशील सरित, अंशु शर्मा, कुमारी नवधा एवं मास्टर सक्षम को भी पुरस्कृत किया। इसके अलावा डॉक्टर पार्थ गर्ग को बीपीएड में सेवाएं देने के लिए पुरस्कृत किया गया और हेमा बैजल को मॉडलिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सरगम का संचालन दिनेश श्रीवास्तव और पूजा सक्सेना ने किया।
साहित्य संगम आगरा की कुमारी अंशु शर्मा, पूजा तोमर, आरती तोमर, राजू सक्सेना, प्रियांशी, गुनगुन आदि ने प्रस्तुतियां दीं। स्वागत डॉ. राजेंद्र मिलन ने किया। धन्यवाद डॉ. अशोक अश्रु ने ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक सुशील सरित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!