UA-204538979-1

रामलाल वृद्धाश्रम में किया दान-पुण्य, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद!

ब्रज पत्रिका, आगरा। ‘माँ कैला-चामुण्डा देवी बेलौन भवानी चैरिटेबल ट्रस्ट, मानस नगर आगरा (रजि०)’ के पदाधिकारियों ने अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए रामलाल वृद्धाश्रम, आवास विकास कॉलोनी का दौरा किया, और संस्था को दान दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों, डा. राजीव शर्मा, प्रतिमा शर्मा ने वहां उपस्थित वृद्धजनों से बातचीत की और कोरोना महामारी के चलते उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुछ समय उनके सानिध्य में रूककर उनका आशीर्वाद लिया, ताकि ट्रस्ट के सेवाकार्य अनवरत रूप से चलते रहें। ट्रस्ट की ओर से आश्रम को वान्छित धनराशि भी प्रदान की गई।

‘माँ कैला-चामुण्डा देवी बेलौन भवानी चैरिटेबल ट्रस्ट, मानस नगर आगरा (रजि०)’ के ट्रस्टीगण ट्रस्ट के सेवाकार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्प और प्रयत्नशील हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!