UA-204538979-1

कोरोना महामारी से बचाव के लिए आगरा में भी पहल की सिक्ख समाज ने!

ब्रज पत्रिका, आगरा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए आगरा में भी सिक्ख समाज ने पहल की है। इस महामारी के समय जहां अलग-अलग सामाजिक संस्थाएं अपनी तरह से मदद करने का प्रयास कर रही हैैं, वही सिक्ख समाज जहां एक ओर 24 घंटे लंगर की सेवा कर रहा है, वही देश में विभिन्न हिस्सों की तरह आगरा में भी ऑक्सीजन सिलेंडर और कॉन्सेन्टरेटर को आगरा में जरूरतमंदो को निशुल्क उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया गया है। ऑक्सीजन कॉन्सेन्टरेटर सिक्ख यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन एवं खालसा एड्स संस्था के संयुक्त उपक्रम द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस सेवा के लिए 9837177839,9760025767 पर एवं सिंह वारियर्स आगरा द्वारा निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 8006331777 एवं 9897792003 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी समन्वयक बंटी ग्रोवर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!