UA-204538979-1

आगरा के सांसद और विधायक की पत्नी की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी!

ब्रज पत्रिका, आगरा। ताजनगरी आगरा में कोविड-19 संक्रमण के शिकार लोगों में अब वीआईपी की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले आगरा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय के परिवार में कोरोना के संक्रमण के केस आये अब आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी को कोरोना संक्रमण जाँच रिपोर्ट में पाया गया है।

खुद विधायक और सांसद ने इस बात की पुष्टि अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। विधायक योगेंद्र उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ मिलकर लॉक डाउन में सेवा कार्यों में लगे हुए थे। इसी तरह सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी लॉक डाउन और उसके बाद अभी तक सेवा कार्यों में जुटे थे। आगरा में इससे पहले आगरा में ही एक प्रमुख अखबार के पत्रकार की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी।

उसके बाद अन्य लोगों में भी कोरोना का संक्रमण हो चुका है। कोरोना संक्रमण के ताज़ा आंकड़ों पर नज़र डालें तो छह अगस्त को आगरा में 38 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल संख्या 2001 पहुँची। इसके अलावा छह अगस्त को एक मौत और होने के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 101 हो गयी है। आगरा में एक्टिव केसों की संख्या 294 पहुँच गयी है।

इसके अलावा आज 32 संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 1606 हो गयी है। कोरोना काल में शहर में अब तक 61085 लोगों के सैम्पल जाँच के लिए प्राप्त किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 80.26 प्रतिशत पहुँच गयी है। जिले में इस वक़्त 107 कंटेन्मेंट और बफ़र जोन घोषित हैं।

, आगरा। ताजनगरी आगरा में कोविड-19 संक्रमण के शिकार लोगों में अब वीआईपी की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले आगरा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय के परिवार में कोरोना के संक्रमण के केस आये अब आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी को कोरोना संक्रमण जाँच रिपोर्ट में पाया गया है।

खुद विधायक और सांसद ने इस बात की पुष्टि अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। विधायक योगेंद्र उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ मिलकर लॉक डाउन में सेवा कार्यों में लगे हुए थे। इसी तरह सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी लॉक डाउन और उसके बाद अभी तक सेवा कार्यों में जुटे थे। आगरा में इससे पहले आगरा में ही एक प्रमुख अखबार के पत्रकार की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी।

उसके बाद अन्य लोगों में भी कोरोना का संक्रमण हो चुका है। कोरोना संक्रमण के ताज़ा आंकड़ों पर नज़र डालें तो छह अगस्त को आगरा में 38 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल संख्या 2001 पहुँची। इसके अलावा छह अगस्त को एक मौत और होने के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 101 हो गयी है। आगरा में एक्टिव केसों की संख्या 294 पहुँच गयी है।

इसके अलावा आज 32 संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 1606 हो गयी है। कोरोना काल में शहर में अब तक 61085 लोगों के सैम्पल जाँच के लिए प्राप्त किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 80.26 प्रतिशत पहुँच गयी है। जिले में इस वक़्त 107 कंटेन्मेंट और बफ़र जोन घोषित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!