UA-204538979-1

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में संविधान दिवस समारोह मनाया गया

ब्रज पत्रिका। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा प्रस्तावना पाठन में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर ‘अनुसूचित जनजातियों के संबंध में संवैधानिक सुरक्षा उपायों’ विषय पर एक वेबिनार भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता रवींद्र गरिमेला, संयुक्त सचिव (सेवानिवृत्त) लोकसभा सचिवालय थे। पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और इसके संगठन के सभी अधिकारियों ने इस वेबिनार में हिस्सा लिया।

एनईसी के सचिव के. मोसेस चालई ने चर्चा के दौरान कहा कि, 

“पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय सभी वंचित क्षेत्रों पर केंद्रित विकास की दिशा में कार्य कर रहा है; समाज के वंचित/उपेक्षित वर्ग और उत्तर पूर्वी राज्यों में उभरते प्राथमिकता वाले क्षेत्र में काम हो रहा है।”

भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों को दर्शाते स्टैंडी/पोस्टर/इन्फोग्राफिक्स (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा साझा) को भी पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के परिसर में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!