UA-204538979-1

ओल्ड ऐज होम के लिए ‘सारेगामा’ पेश करता है उम्मीद और प्यार भरे संगीत

ब्रज पत्रिका। सारेगामा ने बुजुर्गों को साहचर्य खोजने में मदद करने के लिए अब एक कदम आगे बढ़ाया है, और संगीत की शक्ति के माध्यम से इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कराया है। सारेगामा ने वृद्धावस्था वाले घरों में ‘सारेगामा कारवां’ को दान करने का संकल्प लिया है।
उल्लेखनीय है कि अलगाव एक वास्तविकता है, जो बुढ़ापे के साथ आता है।

इस मुश्किल समय में वरिष्ठ नागरिकों के भावनात्मक कल्याण पर तत्काल ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही यह समझना कि इस कारवाँ जैसे अनूठे संगीत उपकरण का गैर-तकनीकी समझ वाली इस बुजुर्ग पीढ़ी के लिए मौजूदा अनिश्चितता की स्थिति में उनके लिए कितना उपयोगी हो सकता है।

इसी सामाजिक सरोकार के चलते सारेगामा ने एक कार्यक्रम की घोषणा की है जिसके माध्यम से उन्होंने देश भर के लोगों को अपने अनुरोध और वृद्धाश्रम के विवरण भेजने के लिए आमंत्रित किया है, जहां कि उनके चाहने वाले रहते  हैं। इसके बाद कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि एक कारवां वहां पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!