ताज़ा ख़बरसमाज

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान।

ब्रज पत्रिका, आगरा। ‘आरोही’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया गया। थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ रखी गई, जिसका अर्थ होता है तेजी से कार्य करना, संस्था ने उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं, और समाज को एक अच्छी दिशा में ले जा रही हैं।

कार्यक्रम का उदघाटन सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके बाबा फैमिली प्लाजा के स्वामी दिनेश मायानी, संत राम कृष्ण कन्या इंटर कॉलेज आगरा के स्वामी और प्रबंधक मनमोहन चावला, विश्वविद्यालय की वुमेन्स सेल की समन्वयक प्रो. विनीता सिंह व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के डॉ. मनोज कुमार सिंह आदि के कर कमलों द्वारा किया गया। वहीं माँ सरस्वती पर माल्यार्पण सलीम जब्बार व शौक़ीन पॉवर ने किया। सभी अतिथियों का स्वगात संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने किया।

इन महिलाओं को मिला सम्मान

इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में डॉ. रुपिन्दर कौर, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. ईशानी चावला,, रिचा शर्मा, मृदु शर्मा, वर्षा सिंघल, अनुराधा शर्मा राजौरा, राधिका चौपड़ा, राजश्री मिश्रा, आरती शर्मा, डॉ. ईभा गर्ग, अनीता कपूर, ऋषिका, डॉ. मोहिनी तिवारी, डॉ. दीप्ति सिंह, भावना शर्मा और चित्रा गुप्ता आदि शामिल रहीं।

विश्वविद्यालय की प्रो. अचला मक्कर, डॉ. नीलम यादव, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. मोनिका अस्थाना, नम्रता मिश्रा, डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. रत्न पाण्डेय, प्रो. मो. अरशद, प्रो. यू. एन. शुक्ला, प्रो. बी. पी. सिंह, डॉ. राजीव शर्मा आदि भी उपस्थित रहे!

कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया। कार्यक्रम में एम. एस. डांस स्टूडियो के पवन शर्मा ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं, कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के निर्देशक अमित तिवारी सहित मनीष चोपड़ा, कपिल सिंघल, साहिल, सचिन पचौरी, प्रदीप वर्मा, बृजेश शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा! इस कार्यक्रम का ब्रज की होली की रंगारंग प्रस्तुति के साथ में समापन हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *