UA-204538979-1

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, बोले-राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 57वें जन्मदिन पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भी बधाई दी है।

ब्रज पत्रिका। केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का के जन्मदिन पर देश के चोटी के नेताओं ने उनको बधाई दी है।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह अब 57 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि,

“मैंने कई वर्षों तक अमित भाई के साथ काम किया है, और पार्टी एवं सरकार को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखा है। वह ऐसे ही जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनको बधाई देते हुए कहा है,

“केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है,

“कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!”

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है,

“भारत के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ! देश सेवा के लिए आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ !”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है,

“भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है,

”सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं, साधन है जिसके माध्यम से हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है और सफ़लता के शिखर पर आसीन करना है। देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है,

“यशस्वी गृह मंत्री, जनप्रिय राजनेता, साहसिक निर्णयों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग अग्रसर करने वाले, भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले अमित शाह जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य-दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है,

“देश के यशस्वी और कर्मठ गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!