ताज़ा ख़बरविज्ञान

AI FutureReady Conclave 2026: दो दिवसीय आयोजन में आगरा बनेगा भारत के बड़े AI महामंथन का केंद्र

• देश के शीर्ष AI विशेषज्ञ, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और 26+ AI प्रदर्शक होंगे एक मंच पर

• AI आधारित उत्पादों, स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचारों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

• वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद होंगे मुख्य अतिथि

• IndiaAI Mission के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला (IAS) रखेंगे भारत सरकार का रोड मेप

ब्रज पत्रिका, आगरा। कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) एवं एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ऐसोचेम) द्वारा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से 7 एवं 8 अगस्त 2026 को जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, आगरा में AI FutureReady Conclave 2026 का आयोजन होगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के आधिकारिक उद्घोषणा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बाईपास स्थित होटल लेमन ट्री में किया गया, जिसमें आयोजकों ने आयोजन की रूपरेखा, प्रमुख सत्रों, AI प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं की जानकारी साझा की गई।

AI को समझना समय की आवश्यकता : पूरन डावर

CCLA एवं DCFLI के चेयरमैन और भारत सरकार की ट्रेड काउंसिल के सदस्य पूरन डावर ने कहा कि,

“AI को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां हैं, जबकि यह भविष्य के नहीं वर्तमान की सबसे बड़ी तकनीकी शक्ति है। जो AI को सीखेंगे, समझेंगे और अपने कार्यों में अपनाएंगे, वही भविष्य की प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। यह कॉन्क्लेव व्यापारियों, उद्योगों, स्टार्टअप्स, विद्यार्थियों और युवाओं को AI के व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने का माध्यम बनेगा।”

आगरा को मिलेगा राष्ट्रीय AI विशेषज्ञों से सीखने का अवसर

डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन एवं एआई एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि,

“यह आयोजन आगरा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जहाँ भारत सरकार के आईटी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, IndiaAI Mission के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला (IAS), उद्योग जगत और AI विशेषज्ञ दो दिनों तक प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे तथा AI की नवीनतम तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं का रोड मेप रखेंगे।”

युवा नवाचारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

CCLA के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा कि,

“AI अब भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की आवश्यकता है। कॉन्क्लेव में विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और आईटी कंपनियों द्वारा AI आधारित प्रोजेक्ट्स, स्टार्टअप नवाचारों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन एग्जिविशन में किया जाएगा, जिससे युवाओं को सीखने और अपने नवाचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।”

AI नई तकनीकी क्रांति का आधार

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि,

“AI केवल मशीनों तक सीमित तकनीक नहीं है, बल्कि यह मानव की सोच और निर्णय क्षमता को सशक्त बनाने का माध्यम है। इसके उपयोग के साथ नैतिकता, जागरूकता और जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है।”

डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि,

“दुनिया AI की नई तकनीकी क्रांति के दौर में प्रवेश कर चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और अनुसंधान सहित हर क्षेत्र में AI की भूमिका लगातार बढ़ेगी। ChatGPT, AI की केवल एक शुरुआत है और इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं।”

व्यापार, उद्योग और शिक्षा में AI की बढ़ती भूमिका

एसबीआई के एजीएम संजय संदीप गुप्ता एवं वरुण कपूर ने कहा कि,

“AI व्यापार, डिजिटल मार्केटिंग और ग्राहक सेवाओं को नई दिशा दे रहा है।”

गोपाल गुप्ता ने कहा कि,

“AI सीमित तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों को भी बड़े स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने में सक्षम बना रहा है।”

डॉ. रेनुका डंग ने कहा कि,

“AI विचारों को वास्तविक स्वरूप देने का प्रभावी माध्यम है।”

डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि,

“आने वाले समय में AI जीवन और कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होगा।”

दीपक अग्रवाल ने कहा कि,

“AI उद्योगों के लिए भविष्य का सबसे बड़ा सहयोगी सिद्ध होगा, जिससे लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।”

एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, शू फेक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, सीफी के अध्यक्ष ओपिंदर लवली ने एआई कॉन्क्लेव और इसमें लगने वाली प्रदर्शनी की उपयोगिता पर अपनी बात रखी।

भारत सरकार के आईटी मंत्री एवं राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे शिरकत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे। भारत सरकार के IndiaAI Mission के निदेशक मोहम्मद वाई. सफीरुल्ला (IAS), ONGC के निदेशक (स्ट्रेटजी एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स) सत्यन कुमार, अंकित धीर, रामाकृष्णन “रामा”, गगन दीप, सौरभ मनचंदा, पीयूष श्रीवास्तव सहित देश के अनेक दिग्गज AI पर विभिन्न तकनीकी सत्रों को संबोधित करेंगे।

कॉन्क्लेव के प्रमुख आकर्षण

• कॉन्क्लेव में प्रदर्शनी 26 से AI आधारित स्टॉल
• AI Exhibition एवं लाइव टेक्नोलॉजी डेमो
• स्टूडेंट इनोवेशन शोकेस
• स्टार्टअप एवं इंडस्ट्री इनोवेशन पवेलियन
• MSME, Manufacturing, Healthcare, Education, Agriculture एवं Digital Commerce पर विशेष पैनल चर्चा
• Keynote Sessions एवं Expert Talks
• AI आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नेशनल चेंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मोरियानी, सीएस अनुज अशोक अग्रवाल, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. के. नैय्यर, आगरा आईटी एसोसिएशन के सचिव अचयेंद्र शर्मा, कुलदीप ठाकुर, शकुन बंसल, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. रजनीश त्यागी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!